सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, संगम साहू ने दिलाई शपथ

पटना : लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज यानी 14 मार्च को बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वे राज्य के 43वें राज्यपाल बने हैं। पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं

नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कई मंत्री, अधिकारी और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक सेना में सेवा दी है और कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अपने सैन्य करियर के दौरान वे खास तौर पर रणनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते रहे हैं।

Bihar New Governor Oath 3 22Scope News

Bihar New Governor Oath 1 22Scope News

Bihar New Governor Oath 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जनाब सैयद अता हसनैन, 14 मार्च को लेंगे शपथ

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...