Gaya में घूस लेते हुए मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, बावजूद इसके अधिकारी भ्रष्टाचार करने में मशगुल रहते हैं। ऐसे ही एक भ्रष्ट सरकारी कर्मी को निगरानी अन्वेषण टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला Gaya के इमामगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार इमामगंज के मल्हारी में मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक रजनीकांत राय ने आवास योजना में नाम जोड़ने के एवज में दस हजार रूपये की मांग की।

यह भी पढ़ें – Begusarai: गोली लगने से घायल की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर रहे परिजनों को पुलिस ने जबरन हटाया

रोजगार सेवक के द्वारा घूस की मांग किये जाने के बाद गांव के जितेन्द्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी विभाग के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई। टीम ने छापेमारी कर इमामगंज बाजार स्थित अनिल सिंह के मकान से दस हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम गिरफ्तार मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक को अपने साथ लेकर पटना चली गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला, बालिका शिक्षा पर जोर

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...