गन्ना उद्योग विभाग : 2100 करोड़ की गन्ना खरीद, किसानों को मिला 91 फीसदी पैसा

पटना : पेराई सत्र समाप्त होने के पूर्व ही चीनी मिल संचालकों ने किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का 91 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। शेष बकाए राशि का शीघ्र भुगतान करने की आदेश गन्ना उद्योग विभाग ने मिल संचालकों को दिया है।

चीनी मिल संचालकों ने 12 मार्च 26 तक करीब एक हजार 918 करोड़ 23 लाख रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया है

गन्ना उद्योग विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पेराई सत्र 2025-26 शुरू होने के साथ ही राज्य में चीनी मिलों ने गन्ने की खरीद शुरू कर दिया, जिसमें राज्य के किसानों से करीब दो हजार 110 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से लगभग पांच करोड़ 67 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। इसके एवज में चीनी मिल संचालकों ने 12 मार्च 26 तक करीब एक हजार 918 करोड़ 23 लाख रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया है। बताया जाता है कि गन्ना की ख़रीदारी शुरू होने के बाद हरिनगर चीनी मिल ने सबसे अधिक गन्ना की खरीद की है। जबकि दूसरे स्थान पर नरकटियागंज चीनी मिल और तीसरे स्थान पर बगहा चीनी मिल है।

सभी मिलों को आदेश दिया गया है कि गन्ना किसानों का जो बकाया राशि है उसे शीघ्र भुगतान किया जाए – ईखायुक्त

विभागीय आकड़ों के अनुसार, हरिनगर चीनी मिल 127.80 लाख क्विंटल, बगहा 81.08 लाख क्विंटल, नरकटियागंज 99.78 लाख क्विंटल, मझौलिया 53.79 लाख क्विंटल, हसनपुर 44.95 लाख क्विंटल, सिधवलिया 44.51 लाख क्विंटल, गोपालगंज 33.82 लाख क्विंटल, लौरिया 32.47 लाख क्विंटल, सुगौली 27.98 लाख क्विंटल, रीगा चीनी मिल ने 17.48 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। इसके अलावा प्रतापपुर चीनी मिल ने सीवान जिले के किसानों से 3.58 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है। इसके एवज में चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का 91 फीसदी से अधिक राशि भुगतान कर दिया है। इस संबंध में ईखायुक्त ने बताया कि सभी मिलों को आदेश दिया गया है कि गन्ना किसानों का जो बकाया राशि है उसे शीघ्र भुगतान किया जाए।

यह भी पढ़े : गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा रहे किसान, 361 ने खरीदे यंत्र

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...