Bihar Police कर्मियों के लिए अनुदान के रूप में एक करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

पटना: बिहार पुलिस (Bihar Police) अपने सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के कल्याण के लिए कई काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बिहार पुलिस केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक की गई। बैठक में बिहार पुलिस परोपकारी कोष से कुल 62 आवेदनों को स्वीकृत कर व्ययित कुल 6 लाख 90 हजार रूपये अनुदान राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बिहार पुलिस (Bihar Police) परोपकारी कोष से सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को मृत्यु की तिथि से 20 वर्ष तक दी जाने वाली अनुदान राशि की अवधि को पांच वर्ष बढ़ा कर 25 वर्ष कर दी गई।

यह भी पढ़ें – Gaya में घूस लेते हुए मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

बिहार पुलिस (Bihar Police) शिक्षा कोष से अनुदान हेतु प्राप्त कुल 514 आवेदनों के विचारोपरांत कुल 505 आवेदनों को स्वीकृत किया गया जिसमें लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि 96 लाक 26 हजार एक सौ रूपये के भुगतान का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बिहार पुलिस सहाय्य कल्याण कोष से अनुदान हेतु 94 आवेदनों पर विचारोपरांत 88 आवेदनों को स्वीकृत किया गया जिसमें लाभार्थियों को कुल 22 लाख तीन हजार रूपये के भुगतान का निर्णय लिया गया। इस प्रकार कुल 655 लाभार्थियों को कुल अनुदान राशि एक करोड़ 25 लाख 19 हजार एक सौ रूपये की भुगतान का निर्णय लिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada में इस अनुमंडलीय अस्पताल की हालत जर्जर, नहीं मिलता है बेडशीट या स्ट्रेचर

Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मोतिहारी के DM ने मॉडल विद्यालय के कार्य का किया निरीक्षण

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय...

विजय चौधरी ने कहा- 2030 तक नीतीश की नीति पर चलेगी...

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU)...

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। सीएम सम्राट...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के...

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img