प्रकाशित: अपडेट:
पटना:- प्रेम और शांति के प्रतीक प्रभु यीशु के अवतरण पर्व क्रिसमस को लेकर पटनासिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. चर्च में अवतरित होते प्रभु यीशु की झांकी को देखने दूर-दराज से काफी संख्या में लोग आते हैं. चर्च के बाहरी परिसर में चरनी का निर्माण कराया गया है. चर्च के फादर ने बताया कि 24 दिसंबर की रात में मिसा बलिदान पूजा हुई. इसके साथ ही विशेष प्रार्थना भी की गई है. वही 25 दिसंबर की सुबह 8 बजे भी मिसा बलिदान पूजा होगी. इसके बाद लोगों के दर्शन के लिए चर्च खोला गया.
















