Ranchi Crime : अमन साव गैंग के तीन गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा और…

Ranchi Crime : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया किया है। इसके साथ ही अपराधियों के पास से कई हथियार और बाइक भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सीआईएसएफ की छापेमारी से तस्करों में मचा हड़कंप, भारी मात्रा में… 

Ranchi Crime : एक पिस्टल, दो देशी कट्टा और बाइक बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में समीर कुमार बागची उर्फ कुल्लू बंगाली,अजय सिंह और वसीम अंसारी शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, दो देशी कट्टा और एक बाइक भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : खौफनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दर्दनाक मौत… 

पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हमले के बाद से ही अमन के करीबियों पर पुलिस की पैनी नजर पड़ी हुई थी। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार गैंग के सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...