ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते : 9 नाबालिग बच्चों को रेलवे ने किया रेस्क्यू

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को निरीक्षक प्रभारी सासाराम के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक रामजीलाल बुनकर साथ प्रधान आरक्षि आरसी यादव, आरक्षी कैसर जमाल खान एवं चंदा गुप्ता सहायक परियोजना अधिकारी डीडीयू समय 8:40 बजे से 9:15 बजे तक गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एवं भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर नौ नाबालिग बालक मिले। पूछताछ के क्रम में सूरत एवं मुंबई काम पर जाने की बात बताए।

सभी नाबालिग बच्चों को समय 10:15 बजे लाया गया राजकीय रेल थाना भभुआ रोड 

आपको बता दें कि सभी नाबालिग बच्चों को समय 10:15 बजे राजकीय रेल थाना भभुआ रोड लाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को फोन के माध्यम से उपरोक्त के संबंध में सूचना दी गई। सभी नौ नाबालिग बच्चों के परिजनों को इसका सूचना दिया गया। इसी क्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन कैमूर से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर आए सत्यापन उपरांत चाइल्ड हेल्पलाइन कैमूर को उपरोक्त सभी नाबालिक बच्चों को सही सलामत, काउंसलिंग करने, अच्छी देखभाल, उचित कार्रवाई एवं परिजनों तक पहुंचाने वास्ते सुपूर्द किया गया।

यह भी पढ़े : थानाध्यक्ष की जांच में पाया गया फर्जी, तीन गिरफ्तार, XUV वाहन जब्त…

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...