Garhwa: प्रेमी संग घर से भागी नाबालिग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को रविवार की रात करीब ग्यारह बजे बिहार के डेहरी ऑनसोन स्टेशन के प्लेटफार्म से परिजनों ने बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी युवक फरार बताया जाता है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने रंका थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Garhwa: नाबालिग को घर से भगाया

घटना की जानकारी देते हुए नाबालिग के पिता और पंचायत के मुखिया मोहम्मद हासिम अंसारी ने बताया कि नाबालिग लड़की उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा है। वह दो माह पूर्व गढ़वा थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में अपने बुआ के घर गई थी। उस दौरान वह वहां एक पखवाड़े तक रूकी थी। पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक एकबाल खां जो ऑटो चालक है, का आना जाना नाबालिग के बुआ के घर होने के दौरान नाबालिग से मोबाइल नंबर लिया।

Garhwa: नाबालिग को दिखाया सब्जबाग

बातचीत के क्रम में उसने नाबालिग को बेहतर और सुखमय जीवन एवं देश दुनिया घुमाने का सब्जबाग दिखा कर विश्वास में ले लिया। कुछ दिनों बाद नाबालिग अपने गांव आ गई। इस बीच घरवालों से छिपकर दोनों की बात चीत होती रही। आरोपी युवक पिछले 27 अक्टूबर को भगा ले जाने की नियत से पहुंचा। इस दौरान छठ की रात होने से पूरा इलाका जगा हुआ था एवं आवाजाही जारी रहने के कारण नाबालिग को भगा ले जाने में खतरा महसूस होने की वजह से बीच गांव में ही उसे छोड़कर फरार हो गया।

Garhwa: डेहरी ऑनसोन स्टेशन पर लड़की बरामद

पुनः बीते शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे नाबालिग को फुलप्रूफ प्लान के तहत घर के समीप से लेकर फरार हो गया। देर रात नाबालिग के बिछावन पर नहीं होने पर खोजबीन शुरू हुई। मगर रात्रि में कुछ भी पता नहीं चला। मगर मोबाइल के माध्यम से सभी संभावित जगहों पर तलाश जारी रही। इसी बीच दोनों के डेहरी ऑनसोन स्टेशन पर होने एवं किसी अनजाने मंजील पर जाने की सूचना मिलने पर परिवार एवं परिचितों ने अपने सगे संबंधियों को तत्काल स्टेशन के प्लेटफार्म पर भेज कर नजर रखने एवं दोनों को उलझाए रखने के लिए कहकर फौरन कूच कर गए।

Garhwa: आरोपी फरार

इसी बीच आरोपी युवक को शंका हुई और वह फरार हो गया। बाद में परिजनों ने नाबालिग लड़की को डेहरी ऑनसोन स्टेशन के प्लेटफार्म से बरामद कर घर लाया और इस मामले में आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बावत पुलिस उपाधीक्षक रोहित रंजन सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...