Holi को लेकर अलर्ट, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पटना : होली (Holi) को लेकर अलर्ट जारी किया है। होलिका दहन के दौरान सभी पटना पुलिस (Patna Police) कर्मी सड़क पर रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। बिहार पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) ने आदेश जारी किया है। होली और जुम्मे की नमाज को लेकर पटना पुलिस एक्शन में है। बुधवार की रात में पटना सड़कों पर फ्लैग मार्च कर इसके संकेत भी दे दिए। पटना पुलिस के सीनियर अफसरों ने साफ कहा कि जो लोग होली के रंग में भंग करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमन व शांति का मैसेज देने के उदेश्य से पटना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

इसको लेकर पटना पुलिस की टीम बुधवार को आम लोगों के बीच अमन और शांति का मैसेज देने के उदेश्य से राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बाइक और पैदल ही पुलिसकर्मी के साथ और अधिकारी भी आज सड़कों पर निकलकर पटना के लोगों का विश्वास जितने का प्रयास किया।

यह भी देखें :

DGP के आदेश पर पटना पुलिस ने कल बड़ी मुहिम भी कर दिया है शुरू

होली के रंग में भंग डालने वालों को लेकर पटना पुलिस ने बुधवार को बड़ी मुहिम भी शुरू कर दिया। बिहार पुलिस मुख्यालय डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर पटना ही नहीं पूरे बिहार में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के सहारे बिहार पुलिस जहां आम लोगों का विश्वास जितने का प्रयास किया। वहीं अपराधियों को यह संकेत भी दिया कि हरकत किए तो सख्त कार्रवाई होगी।

होली सही ढंग से मनाए, नशे का सेवन नहीं करे – DGP विनय कुमार

होली पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही साथ बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बल की भी तैनाती कई जिलों में की गई है। साथ ही सभी पुलिसकर्मी होली को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे। डीजीपी ने जनता से अपील की है कि होली सही ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाए और कोई भी नशे का सेवन नहीं करे। अगर यदि गलत सूचना मिले तो इसे तुरंत पुलिस को बताएं।

DGP Vinay Kumar 22Scope News
होली सही ढंग से मनाए, नशे का सेवन नहीं करे – DGP विनय कुमार

यह भी पढ़े : होली को देखते हुए पटना पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...