Sarath: महिला की संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Sarath: पुराना अस्पताल के पीछे गली में निवास करने वाली 23 वर्षीय महिला रूबी देवी की संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना के संबंध में बिहार के बाका जिला स्थित चानन थाना के पहरीडीह गांव निवासी मृतका के पिता सचिदानंद पंडित एवं बहन ललिता देवी ने बताया कि घरेलू झंझट को लेकर बराबर मृतका के पति पवन पंडित, ससुर महेंद्र पंडित और सास द्वारा रूबी को मारपीट की जाती थी।

Sarath: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

उन्होंने बताया कि ये सभी लोग मिलकर रूबी देवी को जान से मारकर साक्ष छुपाने के उद्देश्य से कुआं में डाल दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना प्रभारी दिपक मेहता पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति, ससुर एवं सास फरार बताया गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...