WPL 2025 में मुंबई इंडियंस के जीतते ही हुई छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

डिजिटल डेस्क : WPL 2025 में मुंबई इंडियंस के जीतते ही हुई छप्पर फाड़ पैसों की बारिश। WPL 2025 के फाइनल बीते शनिवार की रात मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लगातार दूसरी बार जीत के चैंपियन बनते ही मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों को न सिर्फ एक चमचमाती ट्रॉफी मिली, बल्कि उन पर छप्पर फाड़ पैसों की बारिश भी हुई है।

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। मुंबई ने लीग के तीसरे सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स को ही फाइनल में हराते हुए फिर से ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही इस लीग के छोटे से इतिहास में ही मुंबई सबसे सफल टीम बन गई और हरमनप्रीत कौर सबसे सफल कप्तान बनी हैं।

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीता था। टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली का यह फैसला शुरुआत में उसके पक्ष में दिखा, लेकिन मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर के खेलकर में 149 रन तक पहुंचाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही। टीम ने सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए। ऐसे में मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया। नतीजा ये हुआ कि मुंबई की स्पिन गेंदबाजी के आगे दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती हुई।

कुछ समय के लिए मारिजेन कैप ने जरूर दिल्ली के लिए उम्मीद जगाई थी, लेकिन किस्मत ने मुंबई का साथ दिया। इस तरह दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट 141 रन बनाकर हार मान ली।

हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स मालामाल

WPL में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ऐसी रही की वह लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब नहीं जीत सकी। WPL 2025 के फाइनल में दिल तोड़ देने वाली हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स रनर अप होते ही भी मालामाल हो गई।

लगातार तीसरी बार फाइनल हारने वाली दिल्ली को भी उनके दमदार प्रदर्शन के लिए पैसा मिला है। इनके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पर्पल कैप-ऑरेन्ज कैप जीतने वाली खिलाड़ियों पर भी इनाम की बौछार हुई।

WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी
WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया गया। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 करोड़ रुपये मिले। वहीं चैंपियन बनने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नैट सिवर-ब्रंट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 523 रन बनाए और 12 विकेट भी लिए. उन्हें 5 लाख रुपये मिले। नैट सिवर-ब्रंट को ही सबसे ज्यादा 523 रन बनाने के लिए ऑरेन्ज कैप का इनाम भी दिया गया, जिसमें उन्हें 5 लाख रुपये मिले।

मुंबई की ही स्पिनर एमेलिया कर्र ने सबसे ज्याद 18 विकेट लिए और उन्हें पर्पल कैप का इनाम मिला। उन्हें भी 5 लाख रुपये मिले। युवा भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपये मिले।

WPL फेयरप्ले अवॉर्ड गुजरात जायंट्स को मिला। इसके लिए टीम को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये भी मिले।मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके लिए उन्हें 2.5 लाख रुपये मिले।

WPL 2025 में जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देतीं मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी।
WPL 2025 में जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देतीं मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी।

WPL 2025 रोमांचक फाइनल मुकाबला एकनजर में

WPL टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण WPL 2025 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम ने महज 44 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। कप्तान मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद जेस जोनासन को अमेलिया कर ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए। मुंबई के लिए नेट सिवर ब्रंट ने तीन जबकि अमेलिया कर ने दो विकेट लिए।

वहीं, शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी।

इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। नेट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के अलावा उनका कोई बल्लेबाज दिल्ली की घातक गेंदबाजों के खिलाफ नहीं टिक सका।

टीम ने 14 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। मारिजन कप ने हीली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (8) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ब्रंट और कप्तान कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर को मिन्नू मणि के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बनाकर आउट हुईं।

WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।
WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।

मुंबई इंडियंस की विजेता बेटियों को नीता अंबानी लगाया गले

बीते शनिवार की रात ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के जीतते ही नीता अंबानी ग्राउंड पर पहुंचीं विजेता टीम के बेटियों को उल्लास में गले लगाया एवं जीत की बधाई दी। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की तारीफ की।

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि- ‘…हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट ने जिस तरह का खेल खिताबी मुकाबले में दिखाया, वह सराहनीय है। …हमने मुकाबले से पहले योजना बनाई थी कि हमें आखिर तक डटे रहना है, ठीक वैसे ही खिलाड़ियों ने काम किया। …सभी अंत तक डटी रहीं और नतीजा हमारे पक्ष में आया।’

दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की 66 रनों की दमदार पारी खेल। हरमन की पारी को छोड़ दिया जाए तो फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाकर रखा।

WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी
WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी

हरमनप्रीत ने नैट सीवर-ब्रंट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसकी वजह से फाइनल में मुंबई इंडियंस सात विकेट पर 149 रन बनाने में कामयाब रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती स्पैल से ही दिल्‍ली ने मुंबई के बल्‍लेबाजों पर दबाव बना दिया था।

बीच के ओवरों में हरमनप्रीत ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए लेकिन डेथ ओवरों में जाते ही वह अपना विकेट गंवा गई। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 66 रन में नौ चौके और दो छक्के लगाए। नैट सीवर-ब्रंट ने 28 गेंदों में चार चौकों के सहारे 30 रन का योगदान दिया।

जी कमालिनी ने 10 और अमनजोत कौर ने नाबाद 14 रन बनाकर मुंबई को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की तरफ से मरीजान काप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके।

Saffrn

Trending News

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: 350 सहायक आचार्यों को इस माह मिलेगा...

 झारखंड में 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी अपडेट।Jharkhand Teacher Recruitment Update...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img