मुख्यमंत्री ने की मुख्य सचिव व DGP के साथ विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के साथ विधि- व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री का निर्देश, कहा- विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाय। अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि आपराधिक घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाए और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी देखें :

CM ने अपराध अनुसंधान के कार्यों में तेजी लाने और इसे ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने अपराध अनुसंधान के कार्यों में तेजी लाने और इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुश्तैदी से कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : ADG कुंदन कृष्णन ने कहा- क्विक इमरजेंसी सेवा डायल 112 में बढ़ाई जाएगी टीम…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...