मोबाइल गुम होते ही खाते से तीन लाख की अवैध निकासी, बुजुर्ग ने साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग उस्मान अंसारी के बैंक खातों से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है।उस्मान अंसारी के अनुसार, 8 मार्च को उनका मोबाइल फोन बहुबाजार इलाके में कहीं गुम हो गया था।

मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने इसकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर नए सिम के लिए आवेदन देने की सोच रहे थे। अगले ही दिन जब वे बैंक पहुंचे तो उन्हें अपने खाते से अवैध निकासी की जानकारी मिली, जिससे वे हैरान रह गए।उनके यूनियन बैंक खाते से 1,00,008 रुपये और उनकी पत्नी एवं बेटे के एसबीआई खातों से कुल 2,00,000 रुपये की निकासी हो चुकी थी। इस तरह कुल तीन लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए।

संभावना जताई जा रही है कि ठगों ने उनके गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर बैंक खातों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्राप्त कर ली और ओटीपी (OTP) के जरिए पैसे निकाल लिए। चूंकि उनके मोबाइल नंबर से बैंक खाते लिंक थे, इसलिए ठगों को निकासी में आसानी हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही उस्मान अंसारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मोबाइल गुम हुआ था या किसी ने सुनियोजित तरीके से चोरी कर साइबर ठगी को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद साइबर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में जल्द से जल्द सिम कार्ड को ब्लॉक कराना और बैंक को इसकी सूचना देना बेहद जरूरी है। साथ ही, बैंकिंग से जुड़ी किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा करने से बचना चाहिए।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...