कांग्रेस ने भी यूपी में नए जिलाध्यक्षों की जारी कर दी सूची

डिजिटल डेस्क : कांग्रेस ने भी यूपी में नए जिलाध्यक्षों की जारी कर दी सूची। कांग्रेस ने भी यूपी में भाजपा के बाद अब अपने जिलाध्यक्षों की तैनाती करते हुए उनकी सूची कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी में जिलाध्यक्षों की पहली सूची है।

बाद में जारी होने वाली दूसरी सूची में पहली सूची में छूटे रह गए जिलों और शहरों के अध्यक्षों की तैनाती की घोषणा कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों की सूची बृहस्पतिवार रात जारी कर दी गई है।

जिलाध्यक्षों में ज्यादातर उन नेताओं को मौका दिया गया है, जो निरंतर पार्टी में सक्रिय रहे हैं जबकि महानगर अध्यक्ष बनाते समय संबंधित शहर के सियासी समीकरण का ध्यान रखा गया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने यूपी में अपने संगठन को चुनावी लिहाज से तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के क्रम में खाली पड़े जिलाध्यक्षों के पदों पर न सिर्फ नियुक्ति की है बल्कि जो जिलाध्यक्ष सही से काम नहीं कर रहे थे, उन्हें भी बदल दिया है। कांग्रेस पार्टी सचिव केसी वेणुगोपाल ने बीती राज प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान करते हुए सूची जारी की।

यूपी कांग्रेस में पीडीए को 60 फीसदी हिस्सेदारी

यूपी की सियासी पिच पर भगवा ब्रिगेड से सीधी सियासी टक्कर की तैयारी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के फार्मूले को अपनाया है।

यूपी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के लिए बीती रात जारी सूची में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को करीब 60 फीसदी की हिस्सेदारी मिली है। जिन स्थानों पर महानगर अध्यक्ष को लेकर विवाद की नौबत थी, वहां अभी नाम की घोषणा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पूरी रायसुमारी और जातिगत समीकरणों के साथ ही 2027 को ध्यान में रखते हुए अपने जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।

पार्टी ने सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी को अध्यक्ष बनाया है।

इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ में बब्लू तो बरेली अशफाक सकलैनी बने अध्यक्ष

जारी सूची में लखनऊ का जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बब्लू को बनाया गया है, जबकि महानगर अध्यक्ष पद पर शहजाद और अमित त्यागी को दोबारा मौका मिला है। संवेदनशील बरेली में अशफाक सकलैनी को जिलाध्यक्ष और दिनेश गुप्ता दद्दा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह बलरामपुर का जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी को बनाया गया है, जबकि अभी शहर अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है। गोंडा का जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, अयोध्या का जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम और अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष केके यादव को बनाया गया है।

यहां अभी शहर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। बाराबंकी का जिलाध्यक्ष मो मोहसिन और शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, साीतापुर का जिलाध्यक्ष ममता वर्मा और शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी, सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राना और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, रायबरेली का जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव को बनाया गया है।

अमेठी का जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बनया गया है, जबकि शहर अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

सांगठनिक जिम्मेदारी में कांग्रेस ने भी महिलाओं को दी भागीदारी

यूपी कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की तैनाती में पार्टी नेतृत्व ने पीडीए फार्मूले का ध्यान तो रखा ही, साथ ही महिलाओं की भागीदारी को भरसक सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं को भी मौका दिया गया है।

औरैया में सरिता दोहरे, सीतापुर में ममता वर्मा, शामली में शहर अध्यक्ष मुनीश देवी, बिजनौर में जिलाध्यक्ष हैनरीता को बनाया गया है। पार्टी सचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया।

इसमें लखनऊ और बस्ती जैसे महत्वपूर्ण जिलों के अध्यक्ष भी शामिल हैं। प्रयागराज में तो तीन अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। इस बात का अंदाजा शरुआत से ही लगाया जा रहा था। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...