Advertisment

23 मार्च को Buxar में होगा सनातनी सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर की गई बैठक

बक्सर: बक्सर (Buxar) के अहिरौली में सहित हनुमत शक्ति हिंदू जागृति केंद्र महावीर मंदिर में 23 मार्च को सनातनी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। सनातनी परंपराओं और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें – Sanatan सबसे बड़ी संस्कृति, बक्सर में सनातन सम्मान समारोह के दौरान…

उनके निर्देशानुसार राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन समिति ने समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना हम सभी का दायित्व है। यह समारोह उन लोगों का सम्मान करेगा, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया है।

2 18 22Scope News

हमें गर्व है कि यह आयोजन Buxar के अहिरौली धाम की पावन भूमि पर हम आयोजित कर रहे है। वही आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। वहीं बैठक में सुदर्शन पांडे, मुन्ना पांडे, गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे, पंडित अभय चौबे, शिवम चौबे, सचिन यादव, दीप नारायण चौबे, देवानंद गुप्ता, चुन्नू यादव, महेंद्र राम, वीरेंद्र चौबे, अभय चौबे, शोले पासवान, दीपक तुरहा शामिल रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Buxar में बच्चे नहीं रहेंगे शिक्षा से वंचित, स्कूल की शुरुआत…

Bankipur Assembly By-Election Result 2026: बांकीपुर में जन सुराज की ऐतिहासिक...

पटना : Bankipur Assembly By-Election Result 2026 के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने राज्य की राजनीति में...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: पवित्र श्रावण महीने के पहले सोमवार को, सुबह से ही झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव भक्तों...

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...