Advertisement
Advertisement

RIMS Dental College: प्राचार्य नियुक्ति का रिजल्ट 12 दिन बाद भी लंबित, Health Minister की मंजूरी का इंतजार

रिम्स डेंटल कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति का साक्षात्कार हुए 12 दिन बीत गए, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ। फाइल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पास लंबित है।


RIMS Dental College रांची: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) डेंटल कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति का मामला लंबित बना हुआ है। 20 जुलाई 2026 को साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 12 दिन बाद भी नियुक्ति का परिणाम जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार साक्षात्कार के बाद नियुक्ति संबंधी फाइल गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पास भेजी गई है। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।

RIMS Dental College:10 अभ्यर्थियों ने दिया था इंटरव्यू

प्राचार्य पद के लिए कुल 13 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आवेदन किया था, लेकिन साक्षात्कार में 10 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें रिम्स के डॉ. जयप्रकाश एमबी, डॉ. नरेंद्र नाथ सिंह और डॉ. शिवा मंजूनाथ आरजी सहित कुल तीन आंतरिक उम्मीदवार शामिल थे, जबकि सात अभ्यर्थी अन्य चिकित्सा संस्थानों से पहुंचे थे।


Key Highlights:

  • रिम्स डेंटल कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति का रिजल्ट 12 दिन बाद भी जारी नहीं।

  • फाइल गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पास लंबित।

  • 10 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में लिया था हिस्सा।

  • डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और हाईकोर्ट स्थायी प्राचार्य नियुक्ति का दे चुके हैं निर्देश।

  • रिम्स नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य नियुक्ति की फाइल भी मंजूरी का इंतजार कर रही है।


RIMS Dental College:एमडीएस सत्र शुरू होने से पहले नियुक्ति जरूरी

रिम्स डेंटल कॉलेज में इसी महीने एमडीएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू होनी है। इसके लिए दूसरे सप्ताह तक काउंसलिंग भी प्रस्तावित है। ऐसे में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर जल्द निर्णय आवश्यक माना जा रहा है।

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया पहले ही रिम्स को स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति शीघ्र करने का निर्देश दे चुकी है। इसके अलावा हाईकोर्ट भी इस संबंध में निर्देश जारी कर चुका है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे हैं।

RIMS Dental College:नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति भी अटकी

रिम्स नर्सिंग कॉलेज में भी प्राचार्य नियुक्ति का मामला लंबित है। इस पद के लिए भी 20 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसमें 15 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। साक्षात्कार के बाद उसकी फाइल भी गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी के पास लंबित है।

सूत्रों के अनुसार संभावना है कि डेंटल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज, दोनों के प्राचार्य पदों के परिणाम एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

Highlights

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...