पूर्णिया पहुंचे तेजस्वी, कहा- मुख्यमंत्री के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करना बेहद ही निंदनीय

पूर्णिया : पूर्णिया के नवीन नगर में शुक्रवार की देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करना बेहद ही निंदनीय हैं। मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोगों का शर्म से माथा झुक गया है l कोई भी व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करता है तो कोई भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का उम्र उस अवस्था में पहुंच गया जहां 14 करोड़ बिहारवासियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब त्यागपत्र दे देना चाहिए। साथ ही तेजस्वी ने यह भी कहा कि रिटायर्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री साथ में रखें हैं। वहीं कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि एक अधिकारी मुख्यमंत्री को हाथ से इशारा करते हुए शांत रहने को कह रहा है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि बिहार सरकार चला कौन रहा है। आगे नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अभी उनके लाडले की हरकतें नहीं दिख रही है। चुनाव आएगा तो भारत माता की जय भारत माता की जय करेंगे। अभी क्या उनके मुंह में दही जम गया है।

यह भी पढ़े : BJP में है चार गुट, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा ‘अब सरकार…’

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...