IPL 2025 KKR VS RCB : बेंगलुरू ने चखा पहली जीत का स्वाद, कोलकाता को 7 विकेट से हराया…

IPL 2025 KKR VS RCB

Desk : आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को 7 विकेट से हराकर पहली जीत का स्वाद चखा। विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जमाया और बेंगलुरु को पहले ही मैच में शानदार जीत दिलाई। 175 रन का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने महज 16.2 ओवरों में ही 177 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढे़ं- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

IPL 2025 KKR VS RCB : कुणाल पांड्या ने चटकाए तीन विकेट
IPL 2025 KKR VS RCB : कुणाल पांड्या ने चटकाए तीन विकेट

बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 56 रन बनाए वहीं विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए शानदार 59 रन बनाए, कप्तान रजत पाटीदार ने 34 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती औऱ वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढे़ं- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

IPL 2025 KKR VS RCB : बेंगलुरू ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवरों में 174 रन बनाए। बेंगलुरू को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में कोलकाता की ओर से अजिंक्य रहाणे ने शानदार 56 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।

ीूह 22Scope News

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेंगलुरू के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पहले ही ओवर में उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और 56 रन बनाकर टीम को संकट से बाहर निकाला। रहाणे की पारी में 6 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे। जिसकी मदद से कोलकाता ने 20 ओवरों में 174 रन का कुल स्कोर बनाया।

ये भी पढे़ं- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया… 

क्रुणाल पांड्या की शानदार गेंदबाजी

बेंगलुरू के गेंदबाजों ने सही मौके पर विकेट चटकाए और कोलकाता के स्कोर को सीमित रखा। बेंगलुरू की गेंदबाजी में कुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट लेकर कोलकाता के मध्यक्रम को पूरी तरह से तोड़ दिया। पांड्या ने अपनी गेंदबाजी में सटीकता और गति का बेहतरीन मिश्रण दिखाया, जिसके कारण उन्होंने लगातार कोलकाता के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

 

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img