नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों की फसल बर्बाद

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों में शामिल बंजरिया प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। जटवा, जनेरवा, अजगरी और चैलाहा समेत कई गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है। खेत जलमग्न होने से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और कई घरों के आसपास भी पानी पहुंच गया है।

हर साल उन्हें बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल उन्हें बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। अभी तो यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में तीन से चार बार बाढ़ आने की आशंका रहती है। बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से आर्थिक सहायता और स्थायी बाढ़ समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक स्थायी निवारण नहीं होगा, तबतक हर साल उन्हें इसी तरह नुकसान उठाना पड़ेगा।

Motihari Barh 1 22Scope News

Motihari Barh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM ने कहा- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...