राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच, संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस में एसी 3-टियर कोच बढ़ा

रांची: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेन संख्या 18105/18106 राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के पारंपरिक रेक को एलएचबी कोच रेक में बदलने का फैसला किया है।

इस बदलाव के तहत 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 27 मार्च से एलएचबी कोच रेक के साथ राउरकेला से चलेगी, जबकि 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 28 मार्च से नए रेक के साथ जयनगर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में अब जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच और वातानुकूलित कोच शामिल होंगे।

इसके अलावा, रेलवे ने गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15028/15027) में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए वातानुकूलित 3-टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

अब इस ट्रेन में 3-टियर के 3 और एसी 2-टियर के 1 कोच सहित कुल 17 कोच होंगे।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...