विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या. परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

बोकारो : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी. ताजा मामला बोकारो का है. मृतिका के परिजनों का कहना है कि दहेज की राशि पिता से मांगकर नहीं दिलाने के कारण एक विवाहिता की ऐसी पिटाई कर दी. जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर निवासी अंजुमा आरा की शादी 18 महीने पहले धनबाद के शास्त्री नगर निवासी रियाजुद्दीन अंसारी के साथ हुई थी. मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवालें दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. 27 दिसंबर को अंजुमा आरा की पिटाई करने के बाद ससुरालवोलों ने बोकारो के बीजीएच में भर्ती कराया, लेकिन भर्ती कराने के बाद सभी अस्पताल में छोड़ भाग गए. अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव ले जाने के लिए ससुराल पक्ष को बोला लेकिन ससुरालवालों शव को लेने नहीं आए. परिजनों ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि घटना की जानकारी भी नही दी गई कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है.  जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्जिपताल पहुचें जहां अस्पताल प्रबंधन ने मायके वालों को शव देनें से इंकार दिया. जिसके बाद परिजनों ने सेक्टर 4 थाना पहुंच कर शव दिलाने की मांग की. साथ ही ससुरालवालों को सजा दिलाने की मांग की है.

रिपोर्ट : चुमन

विवाहिता के चेहरे पर फेंका गया गरम दूध, SNMMCH में भर्ती

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...