पिकअप और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, चालक हुआ फरार

कटिहार : कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में पिकअप और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार 21 वर्षीय मुजमिल की मौत हो गई। मृतक रौतारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक के परिजन की माने तो अभी कुछ दिनों पहले ही मृतक पिता बना था। उसका नवजात शिशु आईसीयू में भर्ती था। जिसे देखने के लिए वो बाइक से अकेले आ रहा था जहां तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ंत हुई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मुजमील प्रिंटिंग के व्यवसाय से जुड़ा था। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पिकअप जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बेटे ने मां को मारी गोली हुई मौत, घटना के बाद इलाके में सनसनी…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...