Gaya में ASI ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

गया : गया के पुलिस लाइन स्थित बैरक के बाहर पार्क में एएसआई नीरज कुमार ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, इस तरह की घटना की जानकारी होते ही पुलिस बैरक में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि 45 दिनों की छुट्टी पर एएसआई नीरज कुमार अपने गांव लखीसराय के सूर्यगढा गए थे और दो दिन पहले ही लौटे थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुफस्सिल थाना में ASI की पोस्ट पर कार्यरत थे नीरज कुमार

हालांकि परिजनों ने बताया कि वह मुफस्सिल थाना में एएसआई की पोस्ट पर कार्यरत थे और वह केस के अनुसंधान करते थे। पढ़े लिखे कम रहने के कारण उसे केस अनुसंधान और कॉपी लिखने में काफी दिक्कत होती थी। जिसको लेकर वह वरीय अधिकारियों से भी इस काम को नहीं करने के लिए बोला था। उसने कहा था कि उसे फील्ड में रहने या फिर किसी अधिकारी के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात कर दें। उसे पढ़ने, लिखने और केस डायरी लिखने के लिए ही दबाव दिया जाता था। जिसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थे।

यह भी देखें :

ASI नीरज को हाथ में थी दिक्कत, नहीं कर पा रहा था काम

वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि उसे एक हाथ में दिक्कत हो गई थी और उसका एक हाथ भी काम नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से भी वह तनाव में चल रहे थे। यही वजह है कि उसने बुधवार की देर रात अपने बैरक के बाहर पार्क में जाकर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और जांच के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सीमा विवाद में फंस गई पटना पुलिस, डॉक्टर के घर भीषण चोरी… 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...