Politics के चक्कर में छात्र तोड़ रहे कानून, चौपट हो जायेगा…, जदयू विधायक को लेकर ADG ने कहा…

पटना: ईद और रामनवमी को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एक दिन पहले ही डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर ईद और रामनवमी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का भी निर्देश दिया है। इस मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद और एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने ईद और रामनवमी के अवसर पर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। Politics Politics Politics Politics

होली के दौरान उपद्रव करने वाले सभी आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस दौरान एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा कि होली के दौरान मुंगेर और भागलपुर में हुए उपद्रव की जांच की जा रही है। सभी मामलों में करीब सारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाई जाएगी। Politics Politics Politics

यह भी पढ़ें – BPSC परीक्षा मामले में आ गया हाई कोर्ट का फैसला, सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला…

JDU विधायक के पर पुलिस की नजर

इस दौरान एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने होली के दौरान अश्लील गीतों पर डांस करने के मामले में भागलपुर के विधायक गोपाल मंडल को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जदयू विधायक पर पुलिस की पैनी नजर है। उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और अगर वे बेल नहीं लेते हैं तो फिर पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

Politics के चक्कर में कानून तोड़ने वाले छात्रों का भविष्य हो जायेगा चौपट

इस दौरान एडीजी ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान पटना विमेंस कॉलेज में फायरिंग तथा मगध महिला कॉलेज में पत्रकार की पिटाई मामले पर एडीजी मुख्यालय ने जानकारी दी और कहा कि पटना पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है। किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे। एडीजी कुंदन कृष्णन ने छात्रों को चेतावनी दी कि राजनीति के चक्कर में जो कानून तोड़ रहे हैं उनका भविष्य चौपट हो जायेगा क्योंकि पुलिस किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले को बख्शने वाली नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –     Bihar में बढ़ रही विदेश जाने वालों की संख्या, पासपोर्ट कार्यालय के लिए राज्य की सरकार…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...