बिहार में इतने लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द, अधिकारियों को भेजी गई सूची

पटना : बिहार करीब 13,451 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा। अधिकारियों को सूची भेज दी गई है। जिले के करीब 13,451 वाहन चालकों का लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। यातायात मुख्यालय से ऐसे वाहन चालकों की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को उपलब्ध करा दी गई है। राज्य के 28 जिलों के 13,451 वाहन चालकों का लाइसेंस सस्पेंड होगा। दरअसल, जनवरी से अक्टूबर 2024 तक की सूची यातायात मुख्यालय ने तैयार किया है। जिसमें यातायात नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जिला परिवहन पदाधिकारी के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन का प्रस्ताव तैयार किया है।

Goal 2 22Scope News

क्यों सस्पेंड हो रहे लाइसेंस?

यह ऐसे वाहन चालक हैं, जिन्होंने वाहन चलाते समय तीन से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इस मामले में भागलपुर राज्य में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर है। यहां 4966 वाहन चालकों का लाइसेंस सस्पेंड होना है। इसके अलावा, रोहतास (186), बेतिया (53), पूर्णिया (28), गया (25), पूर्वी चंपारण (19), भोजपुर (14), दरभंगा (9), कैमूर (10), सुपौल (8), सिवान (7), खगड़िया (6), वैशाली और नवादा में चार और कटिहार में तीन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड होंगे। औरंगाबाद, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, मुंगेर, सहरसा में दो-दो और बांका, किशनगंज, समस्तीपुर व जमुई में एक-एक लाइसेंस सस्पेंड करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी स्तर से इसकी जांच करके लाइसेंस रद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

2021 से 2024 तक जिले में 140 लाइसेंस सस्पेंड

ट्रैफिक नियम को लेकर राज्य मुख्यालय द्वारा निर्देश पर 2021 से 24 तक के 140 ड्राइविंग लाइसेंस को पूर्व में सस्पेंड किया गया था। जिसमें 2024 में 61, 2023 में 35, 2022 में 15 और 2021 में 29 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड किया गया था। यातायात मुख्यालय के भेजे गए प्रस्ताव पर परिवहन विभाग द्वारा 2021 से 2024 के बीच जो भी ड्राइविंग लाइसेंस गलत ड्राइविंग की वजह से सस्पेंड किए गए थे, उसमें छत्तीसगढ़ (एक), जम्मू कश्मीर (दो), उत्तर प्रदेश (तीन), राजस्थान (एक), पश्चिम बंगाल (तीन) और दिल्ली के एक लाइसेंस धारक शामिल थे। इसके अलावा सभी बिहार के भागलपुर जिले के थे।

यह भी देखें :

अब घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस

जिले के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। लर्निंग लाइसेंस के लिए परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। घर बैठे लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के साथ-साथ टेस्ट देने की सुविधा भी मिलेगी। टेस्ट में पास होते ही आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से जिला परिवहन कार्यालय में यह सुविधा शुरू भी हो गई है। अब तक अप्रूवल के लिए विभाग को चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन्हें स्वीकृति दे दी गई है।

यह भी पढ़े : सरकार ने दिए आदेश, बिहार में ऑटो या ई-रिक्शा से स्कूल जा पाएंगे बच्चे

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img