Advertisment

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने स्व. जगजीवन राम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम (Jagjivan Ram) की जयंती के अवसर पर आज यानी शनिवार को आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सर्कुलर रोड अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व. जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Goal 2 22Scope News

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. जगजीवन राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यह भी देखें :

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें किया नमन

महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Samrat Ashok 22Scope News
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें किया नमन

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...