कोडरमा में 6 केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण, वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में उत्साह

कोडरमा : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में आज से 15 साल से 18 तक के किशोरों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोडरमा में भी जिले के 6 टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 तक के किशोरों को को वैक्सीन लगाया जा रहा है. जिले के सदर अस्पताल में पहले दिन 75 युवाओं ने कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड कराएं है.

vaccin koderma1 22Scope News

वैक्सीनेशन के पहले घंटे में 35 किशोरों को टीका दिया गया है. वैक्सीनेशन को लेकर 15 साल से 18 साल तक के किशोरों में काफी उत्साह भी दिख रहा है. टीकाकरण के लिए पहुंचे किशोरों ने अपने साथियों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए नजर आए. वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण के लिए सामान्य प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

कोविन पोर्टल पर निबंधन के बाद टीकाकरण के लिए आए किशोरों के आधार कार्ड के अलावे स्टूडेंट आईडी कार्ड के आधार पर भी उनको टीका लगाया जा रहा है. वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद ने बताया कि पहले दिन से ही टीकाकरण को लेकर 15 साल से 18 साल तक के किशोरों में उत्साह दिख रहा है और लोग अपनी बारी का इंतजार कर कोरोना का टिका लगवा रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने पूरे देश में आज से किशोरों को वैक्सीनेशन देने का फैसला किया था.

रिपोर्ट : कुमार अमित

जामताड़ा में कुर्ता फाड़ होली तो कोडरमा में सूखी होली खेल, दे रहे जल संरक्षण का संदेश

Koderma: डैम में नाव पलटा, एक ही परिवार के 8 लोगों के डूबने की आशंका

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...