Kendriya Vidyalaya के लिए चयनित भूमि निरीक्षण के लिए गए थे MP और DM, ग्रामीणों ने कर दिया हमला…

Siwan: सिवान में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने स्थल निरीक्षण करने गए सांसद, डीएम समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सांसद और डीएम समेत अन्य अधिकारियों पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला किया था। हालांकि हमले में किसी को चोट नहीं आई है। मामला सिवान के महाराजगंज अनुमंडल के टेगड़ा हरकेशपुर गांव का है जहां मंगलवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर, पूर्व विधायक हेमनारायण साह समेत अन्य कई अधिकारी केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें – 2025 में हम बनेंगे CM…, तेजस्वी के घोषणा के बाद एनडीए ने कहा ‘No Vacancy’

जमीन निरीक्षण के बाद जब सभी लोग लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने सभी पर ईंट पत्थर और लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमला के बाद स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और सभी लोग सुरक्षित निकले। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है वह जमीन गैरमजरुआ है। उक्त जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। केंद्रीय विद्यालय निर्माण शुरू होने से पहले ग्रामीणों को उक्त जमीन को खाली करना पड़ेगा इसी वजह से उन लोगों ने निरीक्षण के लिए गए सांसद और जिलाधिकारी पर हमला कर दिया। Kendriya Vidyalaya

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    IT Park के रूप में बदल रहा पटना का बिस्कोमान टावर, 10 नए स्टार्टअप को मिली…

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...