Advertisment

समाज सेवी संस्था जेसीआइ ने ग्रामीणों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

रांचीः सामाज सेवी संस्था, जेसीआइ  ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाबेद गाँव में बच्चों और ग्रामीणों बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया। संस्था ने 13 साल पहले लाबेद गांव को गोद लिया था।

मौके पर संगठन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी में देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका बेहतरीन रही है। हमारे डॉक्टर, हमारे नर्सेस, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी और सेवा में जुटे नागरिक सभी प्रशंसा के योग्य है।

लाबेद गांव में संस्था की ओर से एक स्कूल का निर्माण किया गया है। यहां 45 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। हर साल संगठन के सदस्य गाँव में चिकित्सा शिविर, सर्दियों में ऊनी कपड़ों का वितरण जैसे कार्य किये जाते है। मौके पर सौ अधिक अर्जुन के पेड़ लगाए गए। करीबन 200 पुनीत आहार का वितरण किया गया। उपस्थित बच्चों के बीच किताबें,  मिठाइयां और अध्ययन सामग्री बांटी गई।

संस्था की ओर से लाबेद गांव के सरपंच मगहिया उरांव, ग्राम प्रधान इटवा मुंडा, विद्यालय के शिक्षक संजय उरांव, समाजसेवी बेंजामिन लिंडा को सम्मानित किया गया।  

मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, मनीष रामसीसरिया, राकेश जैन, अमित खोवाल, सचिव निखिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निशांत मोदी और सदस्य संजय शर्मा, गौरव माहेश्वरी, रॉबिन गुप्ता, विनय मंत्री, प्रवीण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थें।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...