Bokaro: विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा मामला

Bokaro: बंदी के दौरान उपद्रव मामले में चास सीओ के लिखित आवेदन पर सिटी थाना पुलिस ने 10 नामजद सहित 300 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। सरकारी काम में बाधा सहित सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का केश दर्ज किया गया है। इस तरह से बोकारो में विस्थापितों के बंदी मामले को लेकर अब तक 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। साथ ही अभी भी कई आवेदन पड़े हुए हैं। वहीं इस मामले में राजनीतिक पार्टी के विधायकों के बीच जुबानी जंग होते-होते अब मामला एफआईआर तक पहुंच गया है। जेएलकेएम के अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर मामला दर्ज कराया है।

Bokaro: लगातार हो रही एफआईआर

बोकारो में विस्थापितों की तरफ से भी बीएसएल प्रबंधन पर हत्या को लेकर एफआईआर सिटी थाना में दर्ज की जा चुकी है। वहीं बीएसएल मैनेजमेंट ने भी बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की तरफ से विस्थापित अप्रेंटिस संघ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बोकारो के सिटी थाना, सेक्टर 4 थाना सहित हरला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। ऐसे में आंदोलन के बाद लगातार एफआईआर करने का दौर जारी है।

Bokaro: विस्थापितों में नाराजगी

वहीं विस्थापितों का मामला गौण होने से इधर विस्थापितों में भी नाराजगी देखी जा रही है। विस्थापित भी जगह-जगह बैठक कर लामबंद और गोलबंद हो रहे हैं। बोकारो के सिटी डीएसपी ने अब तक हुई एफआईआर मामले में जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 6 मामले दर्ज हैं और कई आवेदन हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले समय में राजनीतिक तापमान के साथ-साथ बयानबाजी भी नेताओं की तरफ से खूब देखने को मिलेगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...