Pakur: दुमका विधायक बसंत सोरेन पहुंचे अमड़ापाड़ा, विस्थापितों से मिले, कंपनी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Pakur: दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन अमड़ापाड़ा में स्थित पचवारा सेंट्रल और नॉर्थ कोल ब्लॉक से विस्थापित हुए लोगों से मिलने आलूबेड़ा पहुंचे। आलूबेड़ा में पहली बार पहुंचे बसंत सोरेन का विस्थापित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बसंत सोरेन ने पंचायत भवन में विस्थापित गांव के ग्रामीण, ग्राम प्रधान से वार्ता की।

Pakur: मूलभूत सुविधा दिलाने की मांग रखी

ग्रामीण और प्रधानों ने कोल प्रबंधन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मूलभूत सुविधा दिलाने की मांग विधायक बसंत के समक्ष रखी। विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि विस्थापित ग्रामीणों को मूल सुविधा अब तक न मिलना दुखद है। उन्होंने कहा कि कंपनी और सरकार के पास इनकी समस्या को रखेंगे।

Pakur: कंपनी की कार्यशैली पर सवाल

बसंत सोरेन ने कहा कि विस्थापितों की मांग बिल्कुल जायज है। विधायक बसंत सोरेन कोल कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मूलभूत सुविधा उपलब्ध न करना बेहद चिंताजनक है।

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...

BSL Vigilance Awareness Campaign 2026: बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता अभियान...

BSL Vigilance Awareness Campaign 2026: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में सतर्कता जागरूकता और पारदर्शी कार्य-संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...