डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए 95 लाख रुपये, जानिए कैसे बनाया निशाना

Desk. साइबर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 95 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह मामला उत्तर प्रदेश का है।

डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बीएन सिंह, जो विराट खंड के निवासी हैं। उन्होंने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह एक कूरियर सेवा कंपनी का कर्मचारी है और उनके आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके अवैध सामान की ढुलाई की जा रही है। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस अधिकारी उनसे बात करना चाहते हैं।

डिजिटल अरेस्ट कर 95 लाख रुपये ठगी

बाद में उनसे एक अन्य व्यक्ति ने संपर्क किया, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दावा किया कि जांच गोपनीय है और उनसे इस मामले पर किसी से चर्चा न करने को कहा। फोन करने वाले ने डॉक्टर को जांच में अपना नाम हटाने के लिए 95 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

मामले में एफआईआर दर्ज

कानूनी कार्रवाई के डर से डॉक्टर सिंह ने अपने खाते से उक्त रकम कॉलर द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी। जब और पैसे के लिए कॉल जारी रही, तो डॉक्टर को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने लखनऊ के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और एफआईआर दर्ज करवाई।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...