मुकेश सहनी शामिल होंगे NDA में, BJP अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज…

पटना: बिहार में इसी महीने के अंत में विधानसभा चुनाव है और विधानसभा चुनाव को देखते हुए जोड़तोड़ की कोशिशें तेज हो गई है। इसके साथ ही सभी पार्टियां सीटों के लिए अपना समीकरण अभी से मिलाने लगी है। एक तरफ जहां एनडीए में लगभग सब कुछ ठीक ठाक ही है वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में खींचतान अभी जारी है। NDA मुख्यमंत्री के चेहरा के रूप में जहां भाजपा जदयू समेत अन्य दलों के नेता एक सुर में नीतीश कुमार का नाम ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी सहमति नहीं बन पा रही है।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी अलग अलग राय देखा जा रहा है इसी बीच बिहार की राजनीतिक जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि मुकेश सहनी अब जल्दी ही NDA में शामिल होने वाले हैं।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – SSP अवकाश कुमार ने कहा- अभी तक फरार हैं RJD MLA रीतलाल यादव, चल रही है छापेमारी…

बता दें कि मंगलवार को ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार की राजनीति में सहनी के वोट बैंक को निर्णायक बताया था और मुकेश सहनी के बारे में पूछे जाने पर चुटकी लेते हुए कहा था कि मुकेश सहनी अपना कद बड़ा करने के लिए महागठबंधन में गए हैं। अगर उनका कद नहीं बढ़ा तो वे फिर से NDA में शामिल हो जायेंगे। अब बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग के मामले में मुकेश सहनी की महागठबंधन में नहीं बन रहा है इसलिए वे एक बार फिर से NDA में शामिल होंगे। NDA  NDA 

बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी मुकेश सहनी एनडीए में थे और उन्हें 11 सीटें दी गई थी जिसमें उनके 4 उम्मीदवारों ने जीत भी हासिल की थी। इसके बाद मुकेश सहनी को एक मंत्रिपद भी दिया गया था। बाद में अचानक तनातनी बढ़ने लगी थी और मुकेश सहनी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गये और मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पटना स्थित ED दफ्तर पर कांग्रेस का हुड़दंग, लोगों ने बोर्ड को काले रंग से लीपा…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Monsoon Alert: समय से पहले मॉनसून की दस्तक, 19 मई...

 झारखंड में समय से पहले मॉनसून पहुंचने के संकेत, 19 मई तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर कई जिलों में ऑरेंज और...

CBSE Result 2026: Sarala Birla Public School Ranchi के छात्रों ने...

 सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। निष्का राज ने 97.8% अंक हासिल कर...

Jio Bharat Phone: बिहार-झारखंड में Live Cricket और UPI Payment का...

बिहार-झारखंड में जियो भारत फोन लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और डिजिटल सुरक्षा फीचर्स के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।Jio Bharat Phone...

EV Policy 2026: बिहार में महिलाओं को Electric Car खरीदने पर...

 बिहार सरकार की नई EV Policy 2026 लागू। महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और ई-स्कूटर पर 12 हजार रुपये तक का अनुदान...

Life Certificate Update: 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराएं पेंशनधारी, मंत्री...

 बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील। अब तक 91.25 लाख लाभुक करा चुके हैं लाइफ सर्टिफिकेशन।Life...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img