तिहाड़ : कैदियों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश

दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद कैदियों ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की. कैदियों ने पहले किसी नुकीली चीज से खुद को घायल किया फिर फंदे से लटकने का प्रयास किया. मामले की जानकारी जेल स्टाफ को मिली. जिसके बाद सभी को बचा लिया गया. घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक यह घटना तिहाड़ जेल के नंबर-3 की है. जहां मंगलवार को पांच कैदियों ने खुदकुशी करने का प्रयास किया है. पांचों कैदियों ने तेज धारदार चीज से खुद को घायल किया और अपने वार्ड में ही फंदे से लटके की कोशिश की. मामले की जानकारी मिलते ही जेल स्टाफ ने शोर मचाया. जिसके बाद कैदियों के वार्डों को खोला गया. सभी को फंदे से नीचे उतारा गया.

जेल स्टाफ ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी. जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को जेल के अंदर बने अस्पताल में भर्ती कराया. पांचों कैदियों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूत्रों के अनुसार जेल में एक साथ पांच लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश पहली बार हुई है.

सभी कैदियों की काउंसलिंग की जायेगी : संदीप गोयल

घटना के बारे में तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने कहा कि कैदियों के घायल होने की जानकारी है. मगर सामूहिक रूप से आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी उन्हें नहीं है. सूत्रों के मुताबिक सभी कैदियों की काउंसलिंग की जायेगी, ताकि भविष्य में वह इस तरह के कदम न उठाएं.

सीओ पर आरोप लगाते हुए ब्लॉक के सामने क्यों आत्महत्या करने लगी महिला

एक ही परिवार के छह लोगों के द्वारा आत्महत्या, राजद टीम करेगी जांच

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...