Advertisment

शौचालय जाने को लेकर कैदियों के बीच हिंसक झड़प, 3 घायल

बेगूसराय : बेगूसराय जेल में शौचालय जाने को लेकर कैदियों के बीच हुई मामूली विवाद ने हिंसक झड़प ले लिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कक्ष पाल और कैदियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट की घटना में एक कैदी और दो कक्षपाल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कैदी राम विक्रम सिंह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद हैं. राम विक्रम सिंह शनिवार सुबह शौचालय जाने के क्रम में दो कैदियों के साथ उलझ गए. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगा, जिसमें राम विक्रम सिंह घायल हो गये.

इस दौरान बीच बचाव में पहुंचे दो कक्षपाल ओम प्रकाश और कुंदन कुमार घायल हो गये. घायल कैदी और सिपाही को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना को लेकर जेल प्रशासन जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : श्याम

हिंसक हुई “पुष्पा”, जींस पहने का विरोध करने पर पति को चाकू से गोदा

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...