पप्पू ने कोसी सीमांचल में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें देने की कर दी मांग

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कोसी सीमांचल में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस को सीट देने की मांग की है। उन्होंने पूर्णिया में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस इलाके के लोग जात-पात से ऊपर उठकर कांग्रेस को वोट करना चाहते हैं। इसलिए राजद को भी इस इलाके में कांग्रेस को सीट छोड़ देना चाहिए। पप्पू ने कहा कि महागठबंधन में क्षेत्रीय पार्टियों कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहती है लेकिन एक भी क्षेत्रीय पार्टियों किसी खास मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं होती।

BJP से नहीं लड़ती है क्षेत्रीय पार्टी – पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी भाजपा से नहीं लड़ती है। भाजपा हमेशा कांग्रेस को अपना विरोधी मानती है। उन्होंने एक बार फिर पूरे बिहार में कांग्रेस को 100 सीटों पर लड़ने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय करने को कहा। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय राजद पार्टी का है और हर पार्टी उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अपने नेता को बनाना चाहती है। इसमें कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह चुनाव के बाद ही होगा।

यह भी पढ़े : बिहार में महागठबंधन का CM फेस होंगे पप्पू यादव, कटिहार में….

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...

CBSE Sample Paper 2026-27: 10वीं और 12वीं के 138 सैंपल पेपर...

 CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी...

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...