Advertisment

कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन, 4 शॉपिंग मॉल सील

मोतिहारी : राज्य में एकबार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. वहीं जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर से गइड लाइन जारी कर दिया है. जिस गाइड लाइन के अनुसार मॉल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन सरकार के निर्देश के बावजूद जिला में सभी मॉल खुले रहने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरु कर दी है. सदर एसडीओ सुमन सौरभ यादव और डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने शहर के कई मॉल को सील किया. वहीं एसडीओ खुले मॉल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है.

सरकार के गइडलाइन का उल्लंघन कर शहर के खुले मॉल में जब प्रशासनिक टीम पहुंची,तो मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस ने मॉल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला और मॉल को सील कर दिया. शहर के चार बड़े मॉल को एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में सील किया गया. साथ हीं आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

एसडीओ सुमन सौरव यादव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के साथ हीं जिला पदाधिकारी ने भी गाइड लाइन जारी किया है. जिसका अनुपालन सभी को करना है. गाइडलाइन के अनुसार मॉल, सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थल बंद रखना है, लेकिन शहर के मॉल खुले होने की जानकारी मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

रिपोर्ट : ब्रजेश

DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...

पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...

बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा...

पटना : किसी भी आपदा में लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने की मंशा से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) तेजी से कार्य कर...