कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का होगा उद्घाटन

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। यहां से वे सड़क मार्ग से बांका जिले के रजौन के समीप तैयार की गई कांवरियों की टेंट सिटी का विधिवत उद्घाटन करने रवाना हुए। जसीडीह स्टेशन पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं – मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि टेंट सिटी में कांवरियों के ठहरने के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल, 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता, स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bihar Gover 1 1 22Scope News

डॉ. जायसवाल ने कहा- श्रावणी मेले को लेकर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं

डॉ. जायसवाल ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की हर जरूरत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष कांवरियों को पहले से अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद मंत्री रजौन स्थित टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Bihar Gover 2 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : श्रावणी मेले का Video बनाइए, 3 लाख तक का पुरस्कार पाइए

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...