रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने कृषि एवं इससे जुड़े पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए होनेवाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 20 अप्रैल से 20 मई 2025 तक JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह परीक्षा 15 जून 2025 को राज्य के रांची और दुमका में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बैचलर इन वेटरेनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (B.V.Sc & A.H), बीएससी एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, और हार्टीकल्चर जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन किया जाएगा।
पर्षद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन भरने की अपील की है और यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।







