Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज में बताया जाता है कि सड़क करोड़ों की लागत से बनी है और जब Road का निर्माण होता है तो महज 2 दिन में उसकी स्थिति बद से बद्तर हो जाती है।
ग्रामीणों में दिखा आक्रोश
ताजा मामला सारठ विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। सारठ विधानसभा क्षेत्र में स्थित सबैजोर पंचायत में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से लाखों की लागत से बिरजामून टोला से बहीयार तक तकरीबन 1600 फिट मेटल डस्ट सड़क निर्माण में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है।
देवघर उपायुक्त से जांच की मांग की गई
आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्य को बंद कराते हुए उपायुक्त देवघर से जांच की मांग किया है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि उक्त Road के संवेदक द्वारा घटिया एवं मनमानी ढंग से कार्य में लीपा पोती किया जा रहा है जिस कारण सड़क के कार्य को तत्काल बंद कर दिया गया है।
आंदोलन की दी गई चेतावनी
यदि संवेदक का यही रवैया रहा तो व्यापक पैमाने पर जन आंदोलन भी किया जाएगा। इस मामले को लेकर जब संबंधित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता से संपर्क किया तो कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
Highlights







