रांची जू में गर्मी से बेहाल जानवरों को मिल रही राहत, कूलर-फैन, बाथ टब और स्पेशल डाइट का सहारा

रांची: रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में चिलचिलाती गर्मी से परेशान 1600 से अधिक जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए वन विभाग और जू प्रशासन ने खास इंतज़ाम किए हैं। पिंजरों में कूलर और पंखे लगाए गए हैं, ताकि जानवरों को ठंडक मिल सके। इसके अलावा जानवरों की देखभाल में खान-पान को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

गर्मी में मांसाहारी जानवरों को खाने के साथ-सा0थ विटामिन, मल्टीविटामिन और पानी में घोलकर ग्लूकोज दिया जा रहा है, ताकि उनकी ऊर्जा बनी रहे और शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं शाकाहारी जानवरों को राहत देने के लिए मौसमी फलों, विशेषकर आम की व्यवस्था की गई है।

जानवरों के बाड़ों में खस की दीवारें लगाई गई हैं, जिससे तापमान को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही केज में शेड भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि जानवरों को सीधी धूप से बचाया जा सके। कई बाड़ों में बाथ टब भी रखे गए हैं, जिसमें जानवर पानी में बैठकर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जानवरों की देखभाल में और अधिक सावधानी बरती जा रही है। इन प्रयासों से जानवरों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही है और उनकी सेहत पर इसका सकारात्मक असर देखा जा रहा है।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...