बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल खबर सामने आ रही है कि दो लोगों ने मिल कर एक विक्षिप्त युवती के साथ गैंग रेप की। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है जहां दो लोगों ने एक विक्षिप्त लड़की को बहला फुसला कर दूसरी तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai
यह भी पढ़ें – CHC में तैनात चपरासी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा…
काफी देर तक जब युवती अपने घर नहीं गई तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद युवती अचेत हालत में बरामद हुई, परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने इशारों में सारी बातें बताई इसके बाद परिजन समेत आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- अनियंत्रित Car चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर, 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी….
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


