कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग-एचएमसीएच के सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन पाइपलाइन की चोरी

Hazaribagh- हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन पाइपलाइन की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

यहां यह बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एचएमसीएच में इससे निपटने के लिए तैयारियां जोरों पर है.  एचएमसीएच परिसर में मेल सर्जिकल वार्ड का एक कमरा कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किया गया था और  ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी. करीब 15 बेडों तक बेड- टू- बेड ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य किया जाना था.

इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यहां ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का मामला प्रकाश में आया था.

ऑक्सीजन पाइपलाइन की चोरी के मामले को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर इसका जायजा लिया और इसे  सुरक्षा की भारी चूक बताते कार्रवाई की मांग की.

एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ.विनोद कुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ.ए.के. सिंह ने मामले में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है.

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा कि कोरोना आपदा की इस घड़ी में जब लोग एक- दूसरे को सहयोग पहुंचा रहे हैं, ऐसे समय में इस प्रकार का हरकत मानवता के ख़िलाफ़ हैं.  पूरे झारखंड का लॉ एंड ऑर्डर वर्तमान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है.  अस्पताल जैसे संवेदनशील जगह से ऑक्सीजन पाइपलाइन का चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

कोरोना से बचने के लिए रेलवे ने यात्रियों को किया जागरूक

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...