Breaking: चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का किया उल्लंघन, जम्मू में की गोलीबारी

Desk. पाकिस्तान ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान द्वारा जम्मू में गोलीबारी करने की सूचना मिल रही है।

संघर्ष विराम समझौते का किया उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीनगर में कई धमाके सुने गए है और इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। साथ ही राजस्थान के पोखरण और कश्मीर के बारामूला में एक ड्रोन को मार गिराया गया है। वहीं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को किसी भी संघर्ष विराम उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी घटना की जानकारी

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लघंन की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं!!!” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह कोई युद्ध विराम नहीं है। श्रीनगर के मध्य में हवाई रक्षा इकाइयों ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है।”

भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसका दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंन शनिवार को कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

इसकी जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।”

भारत के विदेश मंत्री ने कहा

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “इंडिया और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...