अफगानिस्तान में फंसे 120 यात्रियों को लाया गया भारत

नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया की नजर वहां के हालात पर टिकी है। भारत समेत अन्य देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकालने की कोशिश में हैं। काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वायुसेना का कार्गो विमान सोमवार को काबुल भेजा गया था जो मंगलवार सुबह गुजरात के जामनगर एयरबेस पर 120 यात्रियों को लेकर वापस आ गया है। अफगानिस्तान में तालिबानी राज स्थापित होने के बाद लोग अपना मुल्क छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में काबुल एयरपोर्ट पर लोगों को हुजूम है जो देश छोड़ना चाहता हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बीती रात अपने राष्ट्र के सन्देश में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना वापस बुलाने के फैसले को सही ठहराया है।


काबुल में फंसे भारतीयों को रविवार को अफगानिस्तान के इंडियन कम्पाउंड में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन उसी रात तालिबान ने काबुल शहर में कर्फ्यू लगा दिया। तालिबान का काबुल पर कब्जा होने के बाद लूटपाट और भगदड़ की घटनाओं को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद सड़कों पर हर तरह की आवाजाही बंद कर दी गई।

नाइट कर्फ्यू की पहली रात चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, मोबाइल शॉप से हजारों की चोरी

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...