चिरा चास में बंद घर से चोरों ने इतने रुपए की संपत्ति पर किया हाथ साफ

बोकारो : बोकारो में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. आए दिन चोरी की घटना यहां होती रहती है. कहीं बंद दुकानों में चोरियां हो जाती है तो कहीं बंद आवासों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. वहीं बोकारो की पुलिस चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने में विफल रही है. यही कारण है कि इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद है. ताजा मामला चिरा चास की है.

chori1 22Scope News

बिती रात चोरों ने चिरा चास में लगभग 15 दिनों से बंद पड़े आवास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार को वे लोग अपने आवास पहुंचे. उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है और घर के सामान बिखरे पड़े हुए हैं. वहीं अलमारी खुली पड़ी थी, जिसमें घर के सामान सहित गहने और रुपए की चोरी हो गई.

इस घटना की सूचना चास पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है. कितनी की चोरी हुई है क्या चोरी हुई है फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. अभी इसका आकलन नहीं किया गया है. पीड़ित मकान मालिक राजेश कुमार सोनी इसकी लिखित रिपोर्ट पुलिस को सौपेंगे, जिसके बाद कुल आकलन का पता चल पाएगा.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

संपत्ति के लालच में ईट से मार-मार कर विधवा की हत्या

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...