QR कोड से कांग्रेस का टिकट! विधानसभा चुनाव में नया प्रयोग

अंशु झा के साथ एस के राजीव

पटना: कहते हैं राजनीति में सब कुछ चलता है तभी तो कभी मोदी के QR कोड का विरोध करने वाली कांग्रेस अब उसी QR कोड का सहारा ले रही है और आपको पार्टी का उम्मीदवार बना रही है। पढकर थोड़ी हैरानी और परेशानी होगी लेकिन यह सच्चाई है क्योंकि अब अगर आपको बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट लेना है तो आपको अपना बायोडाटा QR कोड के जरिये भेजना होगा।

दरअसल में बिहार में मृतप्राय सी हो चुकी कांग्रेस अब अपनी पार्टी के भीतर जान फूंकने के लिये नये नये हथकंडे अपना रही है जिसके तहत आज पटना में पार्टी ने अपना QR कोड लांच किया है  और इसी QR कोड से कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का आवेदन लेगी। दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव है और अब कहीं न कहीं बिहार की राजनीतिक फिजा चुनावी मोड में आ गई है इसको लेकर तमाम दलों की तरफ से बैठक और लगातार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

QR कोड का उद्देश्य :

इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने न्यूज़ 22स्कोप से खास बात करते हुए कहा कि इस QR कोड का उद्देश्य है की हम अच्छे से अच्छे लोगों को चुन सके और उन्हें टिकट दे सकें। इसका मतलब यह है जो भी अच्छे लोग हैं या जो भी होनहार लोग हैं उन्हें नेता का चक्कर नहीं लगाना पड़े। ऐसा देखने को मिलता था कि लगातार लोग नेताओं से मिलते हैं, नेताओं को अपना रिज्यूम देते हैं, नेताओं का चक्कर लगाते रहते हैं और उन्हें परेशानी होती है जिसकी वजह से वह अपने क्षेत्र पर फोकस नहीं कर पाते हैं।

अब इस QR कोड के माध्यम से जो कांग्रेस की सदस्यता लिए हुए हैं हम उन्हें आमंत्रित करते हैं। इक्षुक लोग इंडिया के किसी भी कोने से हैं अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह QR कोड स्कैन कर अपना डिटेल भेज सकते हैं और उस डिटेल के माध्यम से जो उचित उम्मीदवार होगा उन्हें टिकट दिया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बहुत पहले से यह संकल्प था जिसे हमने बिहार लागू करवाया है और इसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें – RJD की नाव पर सवार होने आ रहे हैं राहुल गांधी, बिहार BJP अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा…

राजेश राम ने इंदिरा गांधी को लेकर कहा कि जिस प्रकार से 1971 में आयरन लेडी के नाम से मशहूर स्व इंदिरा जी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया था आज कहीं ना कहीं आतंकवाद के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं और हम लोग भी चाहते हैं सरकार पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दे। तो फिर देर किस बात की हो जाईये तैयार क्योंकि अबकी बार आपका विधानसभा क्षेत्र कर रहा है आपकी उम्मीदवारी का इंतजार।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विदेश उड़ने को अब हो जाइये Ready, पटना में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर हो गया है तैयार…

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...