JAC 11वीं बोर्ड परीक्षा 20 मई से, आज से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

रांची। JAC  ने 11वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा 20 मई से शुरू होकर 22 मई तक चलेगी। यह परीक्षा राज्यभर के सभी प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के लिए आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 10:45 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यार्थियों को समय पर सूचित करें ताकि परीक्षा की तैयारी में कोई बाधा न हो। जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से 11वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, 13 मई से डाउनलोड किया जा सकता है।

सीयूईटी 2025 की परीक्षा आज से शुरू
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) की परीक्षा भी आज 13 मई से देशभर में शुरू हो गई है। यह परीक्षा 13 मई से 3 जून तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Mode) के रूप में आयोजित की जाएगी। जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 से 16 मई के बीच है, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...