पटना : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान रामबाबू का पार्थिव शरीर आज पटना एयरपोर्ट पहुंचा। मगर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को छोड़कर बिहार सरकार के कोई भी मंत्री उस जगह नहीं पहुंचे। इसके बाद जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां विपक्ष पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्रियों के द्वारा शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं पहुंचने पर इसे शहीदों का अपमान बताया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने साफतौर पर कहा कि कोई भी मंत्री किसी भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने जाता है तो उसका प्रोटोकॉल होता है। अगर प्रोटोकॉल नहीं होता है तो कोई भी मंत्री वहां जाएगा या नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- गृह मंत्री को लिखेंगे चिट्टी, कहेंगे कोई भी जवान हो उसे मिले शहीद का दर्जा
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट







