अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 2 लोगों की मौत

किशनगंज : किशनगंज जिले के सिंघीया कुलामनी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक मजदूर व बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मोहम्मद साकिब पिपला टोला सिंघया निवासी और वसीम अहमद हलदा गांव पोठिया प्रखंड निवासी के रूप में है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में ओवरलोड धान लोड था। धान के ऊपर सवार मजदूर मोहम्मद साकिब बैठा हुआ था, तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गई। जिस कारण मजदूर मोहम्मद साकिब और सामने से आ रही बाइक सवार व्यक्ति वसीम अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे कई राजनीतिक नेता

वहीं सदर अस्पताल में किशनगंज विधायक इज़हारुल हुसैन और एआइएमआइएम के पूर्व विधायक व राजद नेता कमरुल होदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अली इमाम चिंटू, कांग्रेस नेता सहाबुल अख्तर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुख्तार आलम ने मृतकों का जायजा लिया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद परिवार वालों को सहानुभूति दिया।

यह भी पढ़े : चलती स्कार्पियो में लगी आग, एक की मौत, बाल-बाल बचे यात्री…

यह भी देखें :

कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Ramgarh Road Accident: बारलोंग के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक और...

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बारलोंग के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से...

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर निकली भर्ती, 20 जुलाई से...

जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त...

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...